भोपाल में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या:सीने के आर-पार हुई बुलेट, घर से 10KM दूर मिली डेडबॉडी; बाइक सवारों ने की फायरिंग

Spread the love

मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार शाम किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी के सीने में गोली लगी। बुलेट सीने के आर-पार हो गई, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। मामला बैरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हनीफ पिता मोहम्मद शफीक (42) के रूप में हुई। वह वार्ड नंबर सात बैरसिया का रहने वाला था और किराना कारोबार करता था। शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास उसका शव मिला। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… परिजन बोले- रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे परिजन ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। शाम 4:30 बजे के करीब शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। एक ही राउंड फायरिंग हुई। किसी से विवाद या पुरानी दुश्मनी नहीं थी। फोरेसिंक की टीम मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार शूटर आए थे। हनीफ को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। हत्या की जानकारी बैरसिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेसिंक और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले में भोपाल ग्रामीण SP रामशरण प्रजापति ने बताया कि मौके से मृतक की बाइक मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ढाबे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। ………………………………………. ये खबर भी पढ़ें… राजगढ़ में पारिवारिक विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या राजगढ़ जिले के भगवतीपुर गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक के काका-ताऊ के बेटों ने मिलकर अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की है।पूरी खबर पढ़ें