हिसार-सिरसा से चलने वाली फिरोजपुर-झांसी ट्रेन कैंसिल:24 अप्रैल से पहली बार चलनी थी; JGM बोले- एडवांस बुकिंग नहीं हुई

Spread the love

फिरोजपुर-झांसी पर्यटन ट्रेन हिसार-सिरसा से चलने से पहले ही कैंसिल हो गई। ये ट्रेन 24 अप्रैल से पहली बार चलनी थी, इससे यात्रियों को गहरा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की एडवांस बुकिंग ही नहीं की गई। इस कारण इस पर्यटन ट्रेन को नहीं चलाया जाएगा। वरना ये ट्रेन वाया सिरसा व हिसार से धुरी होकर चलाया जाना था। हालांकि, इसे लेकर रेलवे विभाग ने हिसार व सिरसा दोनों एरिया का आंकलन किया था और आगामी भविष्य की मांग को देखते हुए शुरू करने की तैयारी में था। मगर ये ट्रेन कैंसिल हो गई। इस ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय लोगों को पर्यटन व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने का मौका मिलने वाला था। रेलवे विभाग की ओर से इस ट्रेन में सफर करने वाले आमजन व श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन से भ्रमण स्थल तक लाने-जाने के लिए परिवहन सुविधा एवं रहने-खाने-पीने के लिए होटल की व्यवस्था निशुल्क मिलनी थी। यह भ्रमण करीब 8 से 10 दिन का था, जिसमें कंफर्ट एवं स्टैंडर्ड दो श्रेणी में अलग-अलग किराया रहेगा और 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराए में कुछ छूट रहेगी। इससे पहले ये ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर से चलती थी और लुधियाना के धुरी जंक्शन से वाया होते हुए संबंधित राज्यों से होते हुए झांसी तक जाती थी। हिसार व सिरसा और आसपास जिलों के यात्रियों को धुरी जाकर ही ट्रेन में जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी और कुछ यात्री जा ही नहीं पाते थे। रेलवे ने पहले दी जानकारी, ट्रायल पर चलेगी इसे लेकर रेलवे विभाग ने पहले हिसार व सिरसा रेलवे स्टेशन पर दो से तीन दिन तक जागरूकता अभियान चलाया था और यात्रियों को एडवांस बुकिंग व पर्यटन स्थलों की जानकारी दी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री जुड़ सकें। ट्रायल के तौर पर विभाग ये पर्यटन ट्रेन चला रहा है। अगर यात्रियों की रूचि या बुकिंग कम रही तो ट्रेन बंद भी हो सकती है। इस ट्रेन को शुरू करवाने में स्थानीय रेलवे अधिकारियों का भी काफी योगदान था, जिनकी मांग पर ये ट्रेन चलाई जानी थी। मगर अब ऐसा संभव नहीं होगा, रेलवे ने फैसला बदल दिया है। इन स्टेशन से होते हुए गुजरेगी पर्यटन ट्रेन ये ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से चलती है। बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल, धुरी, लुधियाना, एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जानी थी। यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी चंडीगढ से ज्वाइंट जनरल मैनेजर (JGM) हर्ष दीप के अनुसार, यात्रियों की ओर से एडवांस बुकिंग ही नहीं की गई। ये ट्रेन एडवांस बुकिंग पर ही चलनी थी। इसलिए अब इस ट्रेन को सिरसा व हिसार वाया होकर नहीं चलाया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलनी थी।