हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के प्रतिष्ठान पुराने सिनेमा हॉल मोहिनी में आग लग गई। आग लगने के वक्त अंदर मजदूर मौजूद थे, जो हॉल के रिनोवेशन का काम कर रहे हैं। वहीं संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर परिषद के सामने मोहिनी गली में पुराना मोहिनी सिनेमा बना हुआ है। यह सिनेमा काफी पुराना हो गया। जिसके कारण करीब 2 साल से यह बंद पड़ा है। अब इस सिनेमा में रिवोनेशन का काम चल रहा है। मल्टीप्लेक्स बनाया जा रहा इस सिनेमा हॉल को मल्टीप्लेक्स का रूप दिया जा रहा है। जिसके तहत अंदर फर्नीचर का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे इस सिनेमा हॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी।
नारनौल के मोहिनी सिनेमा हॉल में लगी आग:अंदर काम कर रहे थे लोग, संकरी गली से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आई दिक्कत
