शराब के नशे में मिला SHO सस्पेंड:हांसी SP के बुलाने पर भी नहीं पहुंचा, फोन करने पर बोला- मैं तो रोड पर हूं

Spread the love

हरियाणा के हांसी में ट्रैफिक SHO प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। SP विनोद कुमार ने उन्हें मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। बाद में ड्यूटी के दौरान SHO प्रेम कुमार नशे की हालत में पाए गए। इसके बाद उनका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। वहीं, इस मामले से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें SP और SHO के बीच बातचीत हो रही है। SP फटकार लगाते हुए पूछते हैं कि बुलाने पर वह आए क्यों नहीं। इस पर SHO जवाब देता है कि वह रोड पर खड़ा है। इसके बाद SP प्रेम कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश देते हैं। SP के फोन करने के बाद भी नहीं गए SHO शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गुरुवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ SP ऑफिस में मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन इस मीटिंग में SHO प्रेम कुमार नहीं पहुंचे। जब पुलिस कर्मचारियों ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि SP ने उन्हें ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग के लिए कार्यालय में बुलाया है, फिर भी वह आनाकानी करते रहे। बाद में जब खुद SP ने उनसे बात की, तब भी प्रेम कुमार ने आने से इनकार कर दिया और कहा कि वह रोड पर खड़े हैं। प्रेम कुमार बोले- मेरे पास विधायक का भी फोन आया प्रेम कुमार ने बताया कि SP ने उन्हें बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने वहां से ई-रिक्शा और ऑटो हटवाए। इसी दौरान उन्हें स्थानीय विधायक विनोद भयाना का भी फोन आया था। मेरे साथ मारपीट की गई है। आंख पर चोट आई है। DSP बोले- एल्कोहल की पुष्टि हुई DSP विनोद शंकर ने बताया कि SHO ड्यूटी पर होने के बावजूद शहर में नशे में घूम रहा था। उसे ले जाकर मेडिकल कराया गया। एल्कोहल की पुष्टि हुई है। SP साहब के आदेश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। अब जानिए ऑडियो क्लिप में क्या बातचीत… कंप्लेंट क्लर्क: SHO ट्रैफिक सर
SHO: जी, जी कंप्लेंट क्लर्क: साहब बात करना चाहते हैं
SHO: करवा दीजिए। SP: हैलो
SHO: जयहिंद सर SP: मेरे कंप्लेंट क्लर्क ने तुझे फोन किया था क्या अभी?
SHO: हां सर, वो कह रही है कि ट्रैफिक वाले आ रहे हैं सर SP: जब इसने कहा कि आप आओ इधर, तो तूने क्या जवाब दिया?
SHO: तो सर मैं तो रोड के ऊपर खड़ा हूं SP: तो क्या हो गया? इसकाे सस्पेंड करो अभी तुरंत