हरियाणा के नारनौल में एक मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गांव शेखपुरा निवासी कपिल सैनी (33) लघु सचिवालय के पीछे मकान बनाकर रह रहा था। वह शहर के सिंघाना रोड स्थित गौरव मार्केट में गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता था। बीते कल वह शाम को मार्केट में काम खत्म होने के बाद रात को करीब दस बजे अपने घर पर गया। शराब का आदी था, फांसी पर लटका मिला बताया जा रहा है कि वह शराब का सेवन करता था। बीते कल भी उसने शराब पी हुई थी। जिसके चलते वह खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गया। रात को परिजन उठे तथा उसके कमरे में गए तो उसको पंखे पर फांसी से लटकता हुआ पाया। पुलिस ने शव नीचे उतारा इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपिल को फंदे से उतारा। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। तीन बच्चों का था पिता मृतक कपिल घर में अकेला कमाने वाला था। वह तीन छोटे बच्चों का पिता था। उसके दो बेटी और एक बेटा हैं। सभी बच्चे पढ़ रहे हैं। पिता के आत्महत्या करने पर उनके सर से पिता का साया उठ गया।
नारनौल में 3 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड:घर में लगाई फांसी; खाना खाकर सोया था, सुबह परिजनों ने देखा
