हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। भिवानी के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्टूडेंट दीपिका ने एग्जाम में टॉप किया है। उनके 500 में से 499 मार्क्स आए। दीपिका के पिता राजकुमार इसी स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात है। लास्ट ईयर 10वीं बोर्ड एग्जाम में फर्स्ट पोजीशन पर चार स्टूडेंट रहे थे, जिनके 500 में से 497 नंबर आए थे। इस बार दीपिका ने लास्ट ईयर टॉपरों से 2 नंबर अधिक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर चार स्टूडेंट रहे, जिसमें चरखी दादरी की रौनक, महेंद्रगढ़ के दिपांशु और हिसार की खुशी व अंतू शामिल हैं। इन चारों स्टूडेंट के 498 मार्क्स आए। वहीं 11 स्टूडेंट्स ने इस बार संयुक्त रूप से थर्ड पोजीशन हासिल की। जिनके 497 नंबर रहे। सेल्फ स्टडी से टॉपर बनीं दीपिका दीपिका के पिता राजकुमार का कहना है कि दीपिका ने सेल्फ स्टडी से स्टेट टॉप किया है। दीपिका स्कूल से आने के बाद घर पर ही पढ़ाई करती थी। राजकुमार खुद दीपिका के स्कूल में क्लर्क पद पर कार्यरत है। दीपिका तीन बहनों में सबसे बड़ी है। दीपिका के चार सब्जेक्ट में 499 नंबर आए हैं, केवल एक सब्जेक्ट में उनके 99 नंबर आए। अब पढ़िए सेकेंड रैंक टॉपर की कहानी… दीपांशु का सपना IIT जाने का नारनौल के दीपांशु ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता धर्मपाल ने बताया कि दीपांशु ने कोई कोचिंग नहीं ली। स्कूल से आने के बाद टाइम टेबल के अनुसार उसने घर पर सेल्फ स्टडी की। दीपांशु 11वीं में नॉन मेडिकल की पढ़ाई करेगा। उसका सपना IIT जाने का है। हांसी की खुशी ने बिन ट्यूशन पढ़ाई की हांसी जिले के पुट्ठी स्मैण गांव की खुशी ने हरियाणा स्टेट बोर्ड में दूसरी रैंक हासिल की है। खुशी ने NCVM स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता वीरेंद्र सिंह आर्मी में हवलदार है। वीरेंद्र ने कहा कि हमे उम्मीद थी कि खुशी टॉप करेगी, उसे कभी पढ़ाई करने के लिए नहीं टोका गया। बिना ट्यूशन के ही उसकी ये रैंक आई। खुशी के हिंदी में 96, अंग्रेजी में 100, मैथ में 100, सोशल साइंस में 99, एसएसटी में 99, एमएचवी में 100 अंक आए हैं। प्रिंसिपल की बेटी की भी थर्ड रैंक हांसी के ही नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी जालब गांव की रहने वाली अंतू ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। अंतू गांव में ही पिता के स्कूल (स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी) में पढ़ती है। अंतू के हिंदी में 92, अंग्रेजी में 98, मैथ में 100, सोशल साइंस में 100, एससीटी में 100 और फिजिकल में 100 नंबर आए हैं। अंतू के पिता सुशील कुमार ने बताया कि अंतू बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है। थर्ड पोजीशन पर ये 11 स्टूडेंट काव्यांश का सपना इंजीनियर बनना: सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी काव्यांश ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। काव्यांश ने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए काव्यांश ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के साथ साइक्लिंग और स्पोस्ट्स पर भी ध्यान दिया। काव्यांश की मां हिंदी टीचर है। काव्यांश का सपना आईआईटी में पढ़ाई कर इंजीनियर बनना है। IPS बनना चाहती है आरजू: फतेहाबाद के बिसला गांव की आरजू ने भी बोर्ड एग्जाम में तीसरा स्थान हासिल किया है। आरजू ने धांगड़ के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की है। आरजू के पिता महेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि मां सुमन गृहिणी हैं। पांच बहनों में दूसरे नंबर की आरजू आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है। आरजू ने बताया कि उन्होंने रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई की।
‘पिता जिस स्कूल में क्लर्क, उसमें पढ़ बेटी स्टेट टॉपर’:चार सब्जेक्ट में पूरे 100 मार्क्स; सेकेंड पोजीशन होल्डर 4 स्टूडेंट्स के 498 नंबर आए
