रोहतक की रैनकपुरा कॉलोनी में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्च्युरी भेज दिया। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय यशपाल पुत्र ओमवीर सैनी निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (हाल एनसीआर गैराज रैनकपुरा) के रूप में हुई। यशपाल गैराज पर गाड़ी मैकेनिक के तौर पर काम करता था। देर रात को यशपाल गैराज में ही काम कर रहा था, जिसे सुबह चारपाई पर संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक यशपाल के परिजनों का कहना है कि हत्या करके शव को चारपाई पर डाला गया है। यशपाल के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। यशपाल के साथ पहले मारपीट की गई है, जिसके बाद शव को चारपाई पर डालकर इसे हादसा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चारपाई से गिरने पर मौत का अनुमान पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यशपाल रात को गैराज में चारपाई पर सोया होगा और नींद में यशपाल चारपाई से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। केवल मुंह व नाक से ही खून निकल रहा है। ऐसे में चारपाई से गिरने पर ही उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जाच कर रही शहर थाना पुलिस ने बताया कि रैनकपुरा में एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान यशपाल के रूप में हुई। मौत के असर कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा।
रोहतक में गैराज में मिला युवक का शव:मुंह-नाक से निकल रहा था खून; मैकेनिक था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
