Char dham Yatra: गौरीकुंड के गर्म जल का चमत्कार, आस्था की डुबकी लगाते ही सकारात्मक उर्जा का एहसास, दूर होती हैं बीमारियां

Spread the love

चारधाम यात्रा के दौरान कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो आस्था और अनुभव के बीच की रेखा को धुंधला कर देती हैं. उत्तराखंड के पहाड़ों में बसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालु सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि एक अलग ऊर्जा और सुकून की तलाश में भी पहुंचते हैं. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों गौरीकुंड से सामने आई है, जहां एक श्रद्धालु ने दावा किया है कि यहां के पवित्र जल ने उसकी पुरानी बीमारी को ठीक कर दिया.