उत्तरकाशी का भूस्खलन हो या फिर वृंदावन की विधवा महिलाएं… हर किसी का साथ देने वाली ‘ट्रू होप संस्था’ को मिला ये खिताब

Spread the love

देश की राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और सांसद कंगना रनौत ने जोधपुर की संस्था को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड’ से नवाजा. जैसे ही मंच पर मारवाड़ का नाम गूंजा, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ‘ट्रू होप फाउंडेशन’ के सेवा कार्यों का प्रमाण आज पूरा भारत दे रहा है.