फतेहाबाद पहुंची महिला आयोग की चेयरपर्सन:छात्राओं से होंगी रूबरू, अधिकारियों संग करेंगी समीक्षा; जिला परिषद सदस्यों से भी मिलेंगी

Spread the love

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया फतेहाबाद पहुंच गई है। वह आज (मंगलवार) को जिले में महिला विरुद्ध अपराधों की समीक्षा करेंगी। चेयरपर्सन मंगलवार शाम को फतेहाबाद के रेस्ट हाउस पहुंची। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। यहां पहुंचने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन चारू चौधरी समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया। चेयरपर्सन रेणु भाटिया सबसे पहले शहर स्थित पीएमश्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जाएंगी। जहां छात्राओं को पॉस्को एक्ट, पॉश व कानूनी जानकारी देने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगी। वह छात्राओं के साथ संवाद भी करेंगी। छात्राएं चेयरपर्सन से सवाल भी पूछ सकेंगी। वन स्टॉप सेंटर का करेंगी निरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम खत्म होने के बाद चेयरपर्सन रेणु भाटिया रेडक्रॉस भवन में संचालित वन स्टॉप सेंटर पहुंचेंगी। यहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह डीसी,एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ महिलाओं के मामलों, महिला विरुद्ध अपराधों को लेकर मीटिंग करेंगी। मीटिंग में इन मामलों की समीक्षा की जाएगी। जिला परिषद सदस्यों के साथ भी करेंगी मीटिंग इसके बाद चेयरपर्सन जिला परिषद सदस्यों के साथ भी मीटिंग करेंगी। उनसे भी महिलाओं की जिले में स्थिति के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। आखिर में चेयरपर्सन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगी और अपने दौरे के निष्कर्ष को साझा करेंगी।