गुरुग्राम में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित टूरिस्ट स्पॉट ‘लेपर्ड ट्रेल’ पर एक अनियंत्रित महिंद्रा थार गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त कार में कई युवक सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने अंदर फंसे युवकों को बाहर निकलने में मदद की। हालांकि उन्हें मामूली खरोंच आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब थार गाड़ी लेपर्ड ट्रेल की घुमावदार सड़क पर एक तीखे और खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। मोड़ काटते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलट गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को आई हल्की चोटें
कार में सवार युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे अन्य पर्यटकों ने युवकों को गाड़ी से बाहर निकलने में मदद की। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस को मिली सूचना
मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची, लेकिन थार में सवार युवकों ने इस संबंध में बादशाहपुर थाना में किसी के खिलाफ कोई कानूनी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई है। दुर्घटनाग्रस्त थार अभी भी मौके पर गड्ढे में ही पलटी हुई है। अक्सर होते हैं हादसे बादशाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले लेपर्ड ट्रेल पर वाहनों की तेज गति के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां एक बाइक राइडर लड़की की पिछले साल सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ी और घुमावदार रास्तों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।
गुरुग्राम में लेपर्ड ट्रेल पर पलटी तेज रफ्तार ब्लैक थार:मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे युवक
