भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न का माहौल है। प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को झालमुड़ी खिलाई जा रही है तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित कई शहरों में सड़कों पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस देश के नक्शे से गायब हो गई- खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दैनिक भास्कर से कहा कि कांग्रेस देश के नक्शे से गायब हो गई है। झालमुड़ी मेरे लिए नई नहीं है। वो इसलिए क्योंकि कोलकाता में मेरी ससुराल है। उधर, जश्न के लिए पटाखे भी मंगा लिए गए हैं। मंत्री विजयवर्गीय भावुक हुए, कहा- खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक नतीजों के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक नजर आए। अपने संघर्ष और कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल सीटों का आंकड़ा नहीं, बल्कि दमनकारी शासन के अंत की शुरुआत है। बंगाल में उन्हें जिस तरह निशाना बनाया गया, वह असहनीय था। उनके अनुसार, उन पर गंभीर और झूठे आरोप लगाकर मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई। ये आंसू कमजोरी के नहीं, बल्कि अन्याय पर मिली जीत की खुशी के हैं। जश्न की तस्वीरें देखिए… कुल 824 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल (294 सीट), तमिलनाडु (234 सीट), केरल (140 सीट), असम (126 सीट) और पुडुचेरी (30 सीट) में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। बीजेपी-कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में DMK गठबंधन बनाम AIADMK-BJP, केरल में LDF बनाम UDF, असम में भाजपा बनाम कांग्रेस और पुडुचेरी में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। एमपी से गए थे नेता प्रचार में भाजपा ने इन सभी राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और विस्तार की रणनीति पर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भी गठबंधन के साथ अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाया है। मध्य प्रदेश से भी बीजेपी के कई सीनियर लीडर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
BJP की जीत, MP में जश्न की तस्वीरें:कार्यकर्ताओं और लोगों को बांटी गई झालमुड़ी, मंत्री विजयवर्गीय भावुक हुए; शिवराज बोले- एक संकल्प पूरा हुआ
