Badrinath Kapat Opening Live: भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. पहली बार कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड का कोई मुख्यमंत्री बद्रीनाथ धाम में मौजूद है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह एक दिन पहले ही बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके थे, जहां उन्होंने धाम में चल रही यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.
Badrinath Dham Opening Live: बद्री विशाल का खुला कपाट, 24 कुंतल फूलों से सजा है दरबार, भक्तों का सैलाब
