रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार की देर रात को एक कार खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार तीन लड़कों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद गुरुवार सुबह खाई से तीनों लाश को निकाला गया.
आधी रात को खाई में गिरी कार, तीन लड़कों की हुई मौत, SDRF ने सुबह निकाली लाश
