सिरसा जिले में मां और बेटी का आपस में झगड़ा हो गया और एक-दूसरे से मारपीट तक उतर आई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मां ही अपनी बेटी थप्पड़ मारते दिख रही है। महिला को नीचे गिराकर उसकी मां व भांजे और अन्य युवक उसे डंडों से पीट रहे हैं और छोटी बहन वीडियो बना रही है। यहां तक कि मां अपनी बेटी को लातें मारकर पीटती है। जानकारी के अनुसार, ये मामला जिले के चाहरवाला गांव का है। चाहरवाला निवासी फकीरचंद ढाका ने दो शादियां की हुई थी और दोनों शादी से चार बेटियां है, उनका कोई बेटा नहीं है, उनकी 28 एकड़ जमीन पुस्तैनी है। उनका कोई वारिश नहीं है तो उनकी इस जमीन को लेकर बेटियों में झगड़ा चल रहा है। इसका कोर्ट केस भी चल रहा है। जमीन में हिस्से को लेकर चारों बेटियां एक-दूसरे की विरोधी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपनी एक छोटी बेटी लक्ष्मी के नाम अपना व बेटी का हिस्सा रखना चाहती है। उसकी छोटी बेटी तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है। वह मायके में अपनी मां के पास रहती है। झगड़े में लक्ष्मी वीडियो बनाती दिख रही है। घटनाक्रम से जुड़े फोटोज… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला पांच माह पहले फकीरचंद की हुई मौत ग्राम सरपंच के अनुसार, करीब पांच माह पहले फकीरचंद ढाका की मौत हो गई। तब से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, क्योंकि फकीरचंद की मृत्यु के बाद जमीन बेटियों के नाम ऑनलाइन दर्ज हो गई। इन दिनों गेहूं कटाई के बाद जमीन खाली हो गई है। ऐसे में एक बेटी जमीन पर कब्जा लेने पहुंची, तो ये विवाद हो गया। हालांकि, दूसरी शादी से वे दोनों बेटियों का ऐसा कोई विवाद सामने नहीं आया है। वहीं, फकीरचंद का साला भी एक साल से अपनी बहन के पास रह रहा है और वहीं खेती की जुताई करता है। एक पत्नी व दो बेटी और दूसरी दोनों बेटी अलग रह रही ग्रामीणों के अनुसार, फकीरचंद की एक पत्नी व दो बेटियां अलग रह रही है और दूसरी शादी से दोनों बेटियां शादी-शुदा है और वे अलग रह रही है। सभी ने जमीन में हिस्से को लेकर कोर्ट केस डाला हुआ है। चारों बेटियों के नाम 5-5 एकड़ जमीन हिस्से आती है और एक पांचवां हिस्सा जीवित पत्नी मीरा के नाम है। पत्नी मीरा की छोटी बेटी लक्ष्मी व उसका बेटा उसके साथ रहते हैं, जो तलाकशुदा है। बड़ी बेटी फतेहाबाद के दैयड़ में शादी-शुदा है। बड़ी बेटी हिस्सा लेना चाहती है। ऐसे में वह खाली जमीन देख कब्जा लेने को जुताई करने पहुंच गई। तभी खेत में उसकी मां मीरा व छोटी बेटी लक्ष्मी भी पहुंच गई। उनके बीच झगड़ा शुरू हो जाता है और मां-बेटी एक-दूसरे से झगड़ा कर लेती है।
सिरसा में मां ने बेटी को लात-डंडों से पीटा, VIDEO:जमीनी विवाद, भांजे ने भी मारपीट की; बहन ने किया वीडियो शूट
