यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे:पिछली बार लड़कों से 10% अधिक लड़कियां हुई थी पास; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Spread the love

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। भगवती सिंह ने बताया- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 12वीं में हर बार बेटियां ही अव्वल रही हैं। 2025 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.37 था, जबकि लड़कों का 76. 60% रहा। लड़कियां 10 प्रतिशत ज्यादा अव्वल रहीं थीं। 2024 में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। छात्राओं का रिजल्ट 83 प्रतिशत जबकि छात्रों का 69.34 प्रतिशत रहा। पांच सालों में सबसे बड़ा करीब 14 प्रतिशत का अंतर था। 2023 में लड़कियों का प्रतिशत 90.15 रहा, जबकि लड़कों प्रतिशत 81.21 ही रहा था। ऐसे ही 2022 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 90.15 था जबकि लड़कों का 81.21 रहा था। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें 12वीं में 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी। करीब 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55 हजार 976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इस वर्ष इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। कैसा था 2025 का रिजल्ट? 12वीं में टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र था 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% के साथ प्रदेश में टॉप किया था। महक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी को 96.80% अंक मिले। इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र है। लड़कियां, लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं। अमेठी जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा 92.65, जबकि चंदौली का सबसे कम 65.70% रहा।