हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में प्रदर्शन के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के छह नेताओं की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। जमानत पर बाहर आए तीन नेताओं ने भी CIA के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में उनके घर में जबरन घुसे, हथियार दिखाकर डराया और DVR चोरी कर ले गए। यह कार्रवाई गैर कानूनी है। पुलिस के पास कोई वारंट नहीं था। इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इन्हीं नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 17 अप्रैल को पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला हिसार में गिरफ्तारी देने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि CIA इंचार्ज ने काफिला रोककर वैपन दिखाया और कुचलने की कोशिश की। दुष्यंत भी CIA इंचार्ज के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। वहीं CIA इंचार्ज ने भी दुष्यंत के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि जजपा नेताओं की तरफ से शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानिए किस नेता ने कौन से थाने में शिकायत दी… हाईकोर्ट में दुष्यंत चौटाला की याचिका मंजूर सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने हिसार एसपी को एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी। दुष्यंत चौटाला ने 23 अप्रैल को याचिका दायर की थी। इसमें हिसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने समेत कई आरोप लगाए। दुष्यंत का कहना है कि वह एसपी को चार बार कॉल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उनका यह भी आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में डीएसपी खुद दोषी हैं, फिर भी जांच उन्हीं को सौंपी गई है। —————————– इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- हिसार में CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:बोले- ताउम्र चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की
दुष्यंत चौटाला के बाद JJP नेता CIA के खिलाफ हुए:हिसार के 3 अलग-अलग थानों में शिकायत, घर में घुसकर DVR चुराने के आरोप
