भिवानी में बाइक सवार दो दोस्तों का एक्सीडेंट:एक की मौत, दूसरा घायल; शादी से लौटते वक्त पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल

Spread the love

भिवानी शहर के जुई एरिया में बाइक सवार रोहतक के 2 दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा चोट लगने के कारण घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक के सामने कुत्ता आने के कारण एक बाइक बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। टॉर्च जलाकर करवाया इलाज महम के प्रदीप ने बताया कि उसका दोस्त रोहतक के गांव भैरू भैणी निवासी सुखदेव था, जो जीतपुरा से सुबह 4 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर महम के लिए चले थे। जुई से करीब 2 किमी आगे चलते ही एक मंदिर के पास एक पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था, बाइक उसके अंदर लगी। जिसके कारण दोनों को चोट लगी। चोट लगने के कारण उसके साथी सुखदेव की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें जुई अस्पताल में घायलों को लेकर गए। वहां पर लाइट नहीं होने के कारण उन्होंने खुद के फोन की टॉर्च जलाकर इलाज करवाया। बाइक के आगे कुत्ता आने से हादसा जुई कलां थाना के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सुबह एक ऑनलाइन रुका प्राप्त हुआ था। उसके बाद वे सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां पर मृतक सुखदेव के भाई मनोज की लिखित शिकायत ली गई है। शिकायत में बताया कि उसका भाई अपने साथी के साथ गांव जीतपुरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी में शामिल होकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के आगे कुत्ता आया है। जिसके कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधी पेड़ से टकरा गई।