पलवल कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर हंगामा VIDEO:टैक्सी ड्राइवर का फोन छिनने पर बवाल, विरोध बढ़ता देख मौके से गायब हुए दोनो पुलिसकर्मी

Spread the love

पलवल के कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर डायल 112 की गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल और एक टैक्सी टेम्पो ट्रैवलर ड्राइवर के बीच तीखी नोकझोंक और गालियां देने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडित का आरोप है कि चालान के नाम पर बाहर की गाड़ी देखकर उनको परेशान किया जाता है। जबकि उसके पास गाड़ी के सभी जरूरी कागजात मौजूद थे। ड्राइवर का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। जब उसकी गाड़ी में बैठी सवारियों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी लेकर मौके से चले गए। डीएसपी हैडक्वाटर साहिल ढिल्लों ने अब इस मामले में जांच की बात कही है। उनका कहना है कि अभी वह छुट्‌टी पर है वापस आने के बाद वह इस मामले की जानकारी लेकर जांच कराएंगे। क्या है पूरा मामला दरअसल ये पूरा मामला बीते 25 अप्रैल का है। मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी तहसील राजपुर के रहने वाले शरद पाटिल (27) ने जानकारी देते हुए बताया कि, 23 अप्रैल को वह मध्य प्रदेश से अपनी पाटिल टूर एंड ट्रैवल्स की 17 सीटर टेम्पो ट्रैवलर टैक्सी गाड़ी को लेकर चार धाम की यात्रा के लिए चला था। उनकी गाड़ी में 14 सवारियां बैठी हुई थी, जिनमें 8 महिला और 6 पुरूष थे। वह 24 को मथुरा पहुंचे ,जहां से वृंदावन ,बरसाना और गोर्वधन होते हुए 25 को पलवल पहुंचे थे। जंहा से वह कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। कुछ ही दूरी पर टोल से पहले पलवल पुलिस की डायल 112 की गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रूकवा दिया। चालान को लेकर हुआ विवाद डायल 112 की गाड़ी में दो पुलिस कर्मचारी बैठे हुए थे। जब उसने गाड़ी को रोकने के कारण पुछा तो एक पुलिस कर्मी ने कहा की उसकी टैक्सी के ऊपर सामान रखा हुआ है इसका चालान किया जायेगा। जब मैने उसको कहा कि उनकी टैक्सी गाड़ी है और जो सवारियां गाड़ी करके लेकर आई है उनके कपड़ो के बैग रखे हुए है। पुलिस कर्मचारी पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया शरद पाटिल ने बताया कि मेरे इतना कहने पर पुलिस कर्मचारी भड़क गया और उसको हडकाने लगा। आरोप है कि जब वह वीडियो बना रहा था तो पुलिस कर्मचारी ने उसके फोन को छीन लिया। पुलिस कर्मचारियों के द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था उसी दौरान गाड़ी में बैठी सवारियां उतरकर नीचे आ गई। सवारियों के नीचे आने पर मौके से निकले शरद पाटिल ने बताया कि गाड़ी में बैठी सवारियों ने पुलिस कर्मचारियों के इस गलत व्यवहार का विरोध करना शुरू किया। जिसके बाद उसको अपना मोबाइल वापस मिल सका। सवारियों के विरोध को बढ़ता देख दोनो पुलिस कर्मचारी मौके से गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस को नही मिली शिकायत इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने जब इस वीडियो के बारे में जांच की तो पता चला कि, जिस पुलिस कर्मचारी के नोकझोंक हो रही है उसका नाम शकील है। जो डायल 112 की गाड़ी चला रहा था। डीएसपी हैडक्वाटर साहिल ढिल्लों से इस वायरल वीडियो को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अभी छुट्‌टी पर है। इसके बारे में उनको कोई जानकारी नही है। जैसे ही वो वापस आते है पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच करायेंगे।