कुरुक्षेत्र में सुसाइड करने आया युवक पटरी पर लेटा:ट्रेन से बाजू कटी-सिर फटा, उठकर चलने की कोशिश; ज्यादा खून से बहने से मौत

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना रेलवे लाइन पर पिंडारसी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक ने कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के आगे लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी एक बाजू कट गई और सिर में भी गंभीर चोट लगी। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद युवक कुछ देर तक जिंदा रहा। होश आने के बाद उसने उठकर चलने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ कदम आगे चलने के बाद झाड़ियों में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कुरुक्षेत्र की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की गई। सुसाइड करने पटरी के पास लेटा जांच अधिकारी SI विकास कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच युवक के सुसाइड की ओर इशारा कर रही है। युवक सुसाइड करने के लिए पटरी पर लेट गया था। ट्रेन की चपेट में उसकी राइट बाजू कट गई। साथ ही उसके सिर में काफी ज्यादा चोट आई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक बेहोश हो गया। खून ज्यादा बहने से मौत इस दौरान उसका काफी ज्यादा खून बह गया। होश आने पर युवक उठकर चलने लगा, लेकिन कमजोरी की वजह से कुछ दूर चलकर नीचे गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल और उससे आसपास काफी खून पड़ा हुआ था। फिलहाल, शव को शव को LNJP अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। शव की नहीं हुई पहचान पुलिस के अनुसार, अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। युवक का रंग सांवला और शरीर पतला, लेकिन मजबूत था। उसने ऊपर नीली और लाल रंग की टी-शर्ट, जबकि नीचे ग्रे रंग का लोअर पहना हुआ था। उसकी उम्र 20- 25 के करीब है। आसपास के थानों और इलाकों में उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।