Uttarakhand: पहाड़ों का ग्रीन गोल्ड बना पीला बांस, पानी बचाने से लेकर कमाई बढ़ाने तक दे रहा कई बड़े फायदे

Spread the love

Yellow Bamboo Farming: पहाड़ों में तेजी से सूखते जल स्रोत, बढ़ता भूस्खलन और बंजर होती जमीन अब लोगों की बड़ी चिंता बन चुके हैं. ऐसे समय में उत्तराखंड का पीला बांस उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है. यह सिर्फ हरियाली बढ़ाने वाला पौधा नहीं, बल्कि मिट्टी बचाने, पानी रोकने और ग्रामीणों की कमाई बढ़ाने का मजबूत जरिया भी बन रहा है. बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे कई पहाड़ी जिलों में किसान अब बड़े पैमाने पर पीले बांस की खेती की ओर बढ़ रहे हैं. इसकी खास बात यह है कि एक बार लगाने के बाद कई साल तक इससे फायदा मिलता रहता है. यही वजह है कि अब लोग इसे पहाड़ों का “ग्रीन गोल्ड” और भविष्य की खेती मानने लगे हैं.