शर्मनाक! जिस नैनीझील की खूबसूरती के दीवाने हैं लाखों सैलानी, वहां बह रहा है सीवर का गंदा पानी, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Naini Lake Pollution: उत्तराखंड की प्रसिद्ध नैनीझील आज गंभीर प्रदूषण और प्रशासन की अनदेखी का शिकार है. शहर के व्यस्ततम बोट हाउस क्लब क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोक सीवर लाइन का गंदा पानी सीधे झील में गिर रहा है. इससे न केवल जलीय पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आसपास फैली बदबू से पर्यटक और स्थानीय व्यापारी भी बेहद परेशान हैं. आस्था का केंद्र मानी जाने वाली इस पवित्र झील की दुर्दशा पर्यटन और पर्यावरण दोनों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है.