मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के फूड सेफ्टी विंग ने प्रदेश में 17 अलग-अलग ब्रांड के कई उत्पादों को बेचने और डिस्प्ले पर रोक लगा दी। इसमें सोमवार को आदेश जारी करते हुए देसी घी, चाय, हल्दी, रोस्टेड चना, नमकीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा घी के 10 ब्रांड शामिल हैं। घी की कंपनियां हरियाणा, पंजाब सहित पाली और जोधपुर की हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, हरियाणा सहित इंदौर, बीकानेर कई कंपनियों के चाय, मिठाई, टॉफी, हल्दी, नमकीन, चने बेचने पर रोक लगाई है। इनमें कई फूड आइटम रिलाइंस रिटेल स्टोर पर बिकते हैं। फूड सेफ्टी विंग के अधिकारियों के मुताबिक- जिन उत्पादों का निर्माण दूसरे राज्यों में हो रहा है। उन राज्यों में स्थापित निर्माण इकाइयों या कम्पनियों पर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए वहां के खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। चाय से लेकर नमकीन-मिठाई बेचने पर 2 महीने की रोक इन 10 कंपनियों के घी की बिक्री पर प्रतिबंध
घी की 10 कंपनियों सहित हल्दी-चाय-नमकीन बेचने पर रोक:फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को 17 ब्रांड के कई उत्पाद सैंपल में मिले अनसेफ, 2 महीने तक नहीं बेच सकेंगे
