बस्तर जिले में 1 जून से अब तक 947.5 मिमी वर्षा दर्ज, औसत से 6 प्रतिशत अधिक

Spread the love

गाैरतलब है कि बस्तर जिले में रविवार को 38.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बकावंड तहसील में 80.8 मिलीमीटर और सबसे कम बास्तानार तहसील में 21.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रविवार को जगदलपुर तहसील में 30.9 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 61.1 मिलीमीटर, लोहंडीगुड़ा तहसील में 44.9 मिलीमीटर, दरभा तहसील में 26.4 मिलीमीटर, तोकापाल तहसील में 27.7 मिलीमीटर, नानगुर तहसील में 24 मिलीमीटर और भानपुरी तहसील में 49.8 मिलीमीटर तथा करपावण्ड तहसील में 22.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।