हापुड़ में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली जा रही रैली में बवाल हो गया। 5 किमी लंबी रैली में करीब 100 बाइक और कारें शामिल थीं। कुछ युवक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक का दुकानदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार गुट के लोगों ने एक युवक को छत पर दौड़ाकर गिरा दिया। उसे जमकर लात-घूसे मारने लगे। 4 से 5 कारों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी केजी सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने भीड़ को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। बवाल में 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार दोपहर धौलाना के देहरा गांव की है। बवाल की 4 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… महाराणा प्रताप की जयंती पर 500 से ज्यादा युवक करीब 100 बाइकों और कारों से 5 किमी लंबी रैली निकाल रहे थे। रैली सिरोधन से देहरा गांव तक निकाली गई। देहरा पहुंचने पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम चल रहा था। तभी रैली में आया एक युवक दुकान पर गुटखा लेने चला गया। उसकी दुकानदार जाहिद से किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया। मारपीट की नौबत आ गई। दुकानदार ने अपने गुट के लोगों को बुला लिया। तभी रैली में आए युवक भी दुकान पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों से जमकर पत्थर चले प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान 4 से 5 कारों में तोड़फोड़ की गई। कुछ युवक बचने के लिए छत पर चढ़े तो पीछे से कुछ लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को गिरा दिया। उसे जमकर लात घूसों से मारा गया। रैली में सुरक्षा के लिए आए पुलिसकर्मियों ने अफसरों को बवाल की सूचना दी। इसके बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़कर दूर किया। इस दौरान दोनों गुटों के 5-6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए धौलाना सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बवाल होता रहा। मौके पर अभी भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। घायलों में रोहित, अनुराग, मन्नू और सुहेल समेत लगभग आधा दर्जन लोग शामिल हैं। पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ADG भानु भास्कर ने बताया- मैं और एसपी केजी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कुछ युवकों से दुकान पर हुए विवाद के बाद ये घटना हुई। लोगों को शांत कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी लोगों को चिन्हित किया जा रहा। रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ————— ये खबर भी पढ़ें बेटी की बारात दरवाजे पर थी, पिता-चाचा की मौत:अमेठी में द्वारपूजा के लिए फल लेने गए थे, दो बाइक टकराईं अमेठी में बेटी की शादी से ठीक पहले पिता और चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात 8 बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब बारात घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बैंड पर बाराती दूल्हे के साथ नाच-गा रहे थे। द्वारपूजा और जयमाल की तैयारियां चल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
हापुड़ में महाराणा प्रताप की रैली में बवाल-पथराव:5 कारें तोड़ीं, युवक को गिराकर लात-घूसे बरसाए, दुकानदार से कहासुनी हुई थी
