यूपी में हरियाणवी डांसर की कार पर हमला:रोते हुए बोलीं- लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, डंडे बरसाए, शीशे तोड़े

Spread the love

यूपी में ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के बॉर्डर एरिया में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर हमला हुआ। डिंपल ने दावा किया कि दो लड़कों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं- ‘बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।’ डिंपल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले भी मुझे धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। जल्द ही इस मामले की पुलिस से शिकायत करूंगी। डिंपल ने बताया कि सोमवार को अपने छोटे भाई के साथ छोटी बहन के पास बुलंदशहर के सिकंदरा जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने मेरी ब्रेजा कार को निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया – पूरी घटना की जांच पड़ताल की गई। ये प्रकरण बुलंदशहर का नहीं, ग्रेटर नोएडा के अल्फा थाने क्षेत्र का है। चूंकि, बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के बॉर्डर एरिया का मामला है। जिसके चलते सिंगर को गलतफहमी हुई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले कर जांच कर रही है। पहले तस्वीरें देखिए- डर की वजह से बेसुध, भाई अस्पताल ले गया डिंपल ने बताया- कार ड्राइवर चला रहा था। रास्ते में एक सीएनजी पंप पर रुकी। जहां भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे। इस दौरान मेरी एक फ्रेंड भी फोन आया तो उससे बात हो रही थी। रात करीब 11.30 बजे जानलेवा हमला हुआ। भाई और ड्राइवर मुझे वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मैं अपनी बहन के घर नहीं गई। अपने घर लौट आई। डिपंल ने आरोप लगाया कि गाड़ी पर हमले के दौरान मेरे पास न तो कोई बॉडीगार्ड था और न ही गाड़ी में किसी प्रकार का कोई हथियार था। ऐसे में हमला करने वाले लोग उन्हें जान से भी मार सकते थे। फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी डांसर ने बताया- पिछली बार जब मुझे फोन पर धमकी मिली थी तो मैंने चौकी में जाकर शिकायत भी दी थी। वहां पुलिसकर्मी से आरोपी से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन करीब दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। जब कुछ नहीं हुआ तो घर लौट आई। अभी तक उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब जानलेवा हमला हुआ। कॉल करने वाले ने चंबल का डॉन बताया था 18 जून को भी डिंपल चौधरी को एक धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने बताया था कि कॉल करने वाले ने खुद को चंबल का डॉन बताया था। धमकी देने वाले ने कहा था, “घर से उठाऊंगा। घर से एके-47 निकलेगी।” उन्होंने इस कॉल से जुड़ी 2 ऑडियो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। पहली रिकॉर्डिंग कॉलर: मैडम, मैंने आपकी रील देखी थी। डांसर: रील तो पूरी दुनिया देखती है, इसका मतलब यह थोड़ी ना है कि मुझे कॉल करेगा। कॉलर: मुझे आपसे प्यार हो गया है। डांसर: मैं बहुत एक गंदी गालियां दे दूंगी। आप बदतमीजी करते हो। ऐसे शब्द क्यों यूज करते हो, जिससे मैं गाली या गलत बोलने के लिए मजबूर हो जाऊं। तुझे बुढ़ापे में प्यार हो गया है क्या? मेरा नंबर कहां से मिला। कॉलर: AK- 47 तेरे घर से निकाल दूंगा। डांसर: दोबारा से बोलना क्या बोल रहे थे? कॉलर – रिकॉर्डिंग करनी है तो कर ले, कोई दिक्कत ना है, ठीक है। डांसर: क्या मतलब है AK- 47 घर से निकल जाएगी। दूसरी रिकॉर्डिंग डांसर: आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हो? कॉलर: तेरे को घर से जबरदस्ती उठा लाऊंगा। डांसर: ऐसे कैसे घर से जबरदस्ती उठा सकते हो। कॉलर: मैं तोप हूं और चंबल का डाकू हूं? डांसर: आप चंबल के हो तो मुझे जबरदस्ती कैसे उठा सकते हो? कॉलर: उठाने के बाद बता दूंगा कैसे उठा सकता हूं… गाली देते हुए- रिकॉर्डिंग की तो ***दूं हूं मैं। डांसर: मैंने तो आपको कहा नहीं। ना ही मैं आपकी रिकॉर्डिंग कर रही हूं। आईफोन में कोई रिकॉर्डिंग भी नहीं होती। कॉलर: आईफोन मेरे पास भी है, यह सोच रहे हो कि तुम्हारे पास ही आईफोन है। डांसर: मैंने आपको कभी नहीं देखा, ना ही कभी मैं आपसे मिली और फिर मेरे से आपको कैसे प्यार हो गया। कॉलर: आप रिकॉर्डिंग करके पुलिस वालों को सुनाना चाहते हो क्या? बता देना यह चंबल का डॉन है। डांसर: मैं अपने भाई की कसम खाकर कह रही हूं मैंने कोई रिकॉर्डिंग नहीं की है? ——————- ये खबर भी पढ़ें यूपी में हरियाणवी डांसर ने युवक को थप्पड़ जड़ा, VIDEO:कमर छूने पर भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज शो के दौरान मंच पर बदसलूकी की गई। डिंपल ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। वीडियो में एक युवक स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान उनकी कमर को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की इस हरकत पर डिंपल चौधरी भड़क गईं। उन्होंने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। पढ़िए