मेरठ में लड़की को XUV से उठा ले गए:रात 11 बजे वारदात, स्कूटी सवारों ने पीछा किया तो टक्कर मारी

Spread the love

मेरठ में मंगलवार को बदमाश एक लड़की को XUV कार से उठा ले गए। वारदात ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास देर रात करीब 11.30 बजे कुछ बदमाश कार से आए और लड़की को जबरन कार में घसीट लिया। लड़की चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर स्कूटी सवार लड़कों ने पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने कार भगानी शुरू की। हड़बड़ी में स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गए। लड़कों ने उसका पीछा किया। लड़कों ने दावा किया कि जब हम कार का पीछा कर रहे थे, तब कार का गेट खुला हुआ था। लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी। मदद की गुहार लगा रही थी। लेकिन, कार की रफ्तार तेज होने की वजह से हम रिठानी तक ही उसका पीछा कर पाए। फिर स्कॉर्पियो परतापुर की ओर चली गई। फिर हमने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगालने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने किडनैपिंग की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा कार को बरामद करने के बाद किया जाएगा। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- सरस्वती लोक के रहने वाले रोहित कपूर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया- मंगलवार रात को अपने साथी एकांश गोयल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस से घर लौट रहा था। एक कार ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। हमने उसे क्रॉस किया। तभी पीछे से आवाज आई कि देखो, लेडीज उठा ली। पकड़ो-पकड़ो। इतने में तेज रफ्तार कार हमारे पास से गुजरी। मैंने किसी तरह स्कूटी बचाई और साइड किया। स्कूटी हल्का स्लिप भी हुई। खुद को संभालकर देखा तो कार का गेट खुला था। पीछा किया तो अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। जब मैंने देखा तो मेरे से गाड़ी दूर होती जा रही है तो मैं रुक गया। मैंने नंबर देखा कि कार का नंबर DL….. 7060 था। बीच का नंबर देख नहीं पाया। 3km तक स्कूटी से पीछा किया रोहित ने बताया कि हमने करीब 3 km तक हमने गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान हमने वीडियो भी बनाया। आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर गाड़ी दौड़ाते रहे। जब स्कॉर्पियो काफी आगे निकल गई, तो पुलिस को मामले की सूचना दी। CCTV में लड़की उसी स्कॉर्पियो से उतरती दिखी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- CCTV फुटेज देखे गए। स्कॉर्पियो कार थाना टीपी नगर क्षेत्र से गुजरी थी। कार में पहले से ही एक महिला और बच्चा मौजूद था। जब कार ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और कार का दरवाजा खुला तो आसपास के लोगों ने गाड़ी में वाद-विवाद होने और झगड़े की आवाजें सुनी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने टीपी नगर और ब्रह्मपुरी थाने से कुल चार टीमें गठित कर दी हैं। हमारी स्वाट टीम गाड़ी की तलाश कर रही हैं। हालांकि, अब तक मिले CCTV फुटेज में प्रथम दृष्टया किसी महिला को खींच के गाड़ी में डालना और उसको ले जाने की बात सामने नहीं आई है। ——————————
ये खबर भी पढ़ें तीन हत्याएं कर धुरंधर का गाना सुन रहा था चाचा:गोरखपुर में बेटी बोली- मम्मी-पापा और बाबू को गंडासे से काट डाला, फिर नहाया ‘रात को मम्मी-पापा और बाबू साथ सोए थे। अचानक रात के समय कमरे में कुछ गिरने जैसी तेज आवाज आई। मैं झट से उठ गई। देखा, पापा मेरे ऊपर गिरे पड़े हैं। चाचा उनकी गर्दन पर गंडासे से हमला कर रहे हैं। मैं डरकर किनारे हो गई। तभी चाचा ने मेरी मम्मी के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद गर्दन गंडासे से रेत दी। पढ़िए पूरी खबर