कैथल में कार की टक्कर से किशोर की मौत:दूध लेकर घर जा रहा था, तीन बहनों का भाई

Spread the love

कैथल जिले के गांव सुल्तानियां में कार की टक्कर से बाइक सवार करीब 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर से गांव में दूध लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला की ओर से आई थी गाड़ी गांव सुल्तानिया के कुलवन्त राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर डेरे में रहता है। उसके पास तीन लड़की व एक लड़का है। छह मई को उसका बेटा शमशेर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर दूध लेने के लिए गांव सुल्तनिया में गया था। जब उसका लड़का शमशेर सिंह दूध लेकर अपने घर की ओर वापस आ रहा था, तो गुहला की साईड एक गाड़ी का ड्राइवर तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और उसके लड़के शमशेर सिंह के बाइक को सीधी टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने मृत बताया इससे शमशेर सिंह को काफी चोटें लगी। गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। वे शमशेर सिंह को सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गुहला थाना के जांच अधिकारी राम चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।