हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने के बाद इंटीरियर डिजाइनर ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार की रात अपनी गलफ्रेंड के साथ यहां रुका था। मगर, झगड़ा होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड देर रात ही चली गई थी। बुधवार सुबह जब काफी देर तक युवक के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो युवक चुन्नी से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, यह चुन्नी उसकी गर्लफ्रेंड की ही थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय नजीर निवासी, गांव टीकवाली, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नजीर और उसकी गलफ्रेंड दोनों ही पहले से शादीशुदा है। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था। परिवार की जुबानी, युवक के सुसाइड की पूरी कहानी… पिता बोले- बेटा कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकता मृतक नजीर के पिता अता अहमद ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने घर में किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्होंने यह भी शक जताया है कि कहीं उनके बेटे के साथ कोई गलत घटना तो नहीं हुई, क्योंकि उनके अनुसार उनका बेटा इस तरह का कदम नहीं उठा सकता। पीआरओ बोले- युवती से की जा रही पूछताछ फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल ने बताया मृतक के परिजनों को सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। होटल के कर्मचारियों और संबंधित महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने पर इंटीरियर डिजाइनर का सुसाइड:फरीदाबाद में दोनों होटल में रुके, 2 घंटे साथ रहे; दोनों शादीशुदा, 3-3 बच्चे भी
