पौआखाली में सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ मनाया:पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना की

पौआखाली में सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ मनाया:पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना की
Share Now

किशनगंज के पौआखाली में शुक्रवार को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखा। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वे चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। सुहागन महिलाओं के लिए इस त्योहार का उनके जीवन में बहुत महत्व है। महिलाओं ने बताया यह त्योहार सुहागिनों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व होता है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। शाम को चांद देखने के बाद पानी पीकर उपवास तोड़ती हैं। पौआखाली थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बाजार में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और पति के दीर्घायु की कामना की। त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजार में काफी भीड़ देखी गई। पूजा सामग्री, मिठाई और श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही लगी रही, जहाँ उन्होंने जमकर खरीदारी की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *