आईफोन फेंकते मासूम शर्मा का VIDEO सामने आया:हिसार पुलिस सुरक्षा देने में लगी रही; फैन बोला- हरियाणवी सिंगर माफी मांगे, नया फोन दें

Spread the love

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर हिसार में म्यूजिक नाइट प्रोग्राम के दौरान एक फैन का आईफोन तोड़ दिया। अब इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मासूम शर्मा फैन का मोबाइल जमीन पर पटक रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी मासूम शर्मा के पास मौजूद थी। हालांकि, पुलिसकर्मी केवल सिंगर को सुरक्षा देने में लगे रहे। इस घटना पर हिसार में कार्यक्रम के आयोजक सजल जैन ने सफाई दी थी कि फोन बाउंसर के धक्का देने से गिरा था। जिस युवक का आईफोन टूटा, उसका नाम रिंकू है। उसका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद सब चीजें साफ हो गई हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। युवक ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने मांग की है कि सिंगर माफी मांगें और नया आईफोन दें। युवक नया वीडियो जारी कर बोले… अब पढ़िए युवक ने शिकायत में क्या कहा… पुलिस ने DDR दर्ज की
इस मामले में आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर पूनिया का कहना है कि युवकों की शिकायत पर डेली डायरी रिपोर्ट (DDR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आज कार्यक्रम के आयोजक सजल जैन से बात की जाएगी। DDR पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती पुलिस
बता दें कि DDR गैर-संज्ञेय अपराधों या सामान्य सूचनाओं (जैसे गुमशुदगी, सामान खोना) को दर्ज करने के लिए होती है। पुलिस FIR की तरह इस पर तुरंत जांच शुरू नहीं करती, बल्कि मजिस्ट्रेट के आदेश का इंतजार करती है। यह जनरल डायरी की तरह थाने के सभी कामों का रिकॉर्ड होता है।