फरीदाबाद सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, बेटा-पड़ोसी घायल:शादी से लौटते वक्त बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, वाहन समेत ड्राइवर फरार

Spread the love

फरीदाबाद शहर में तेज स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक 11 साल का बच्चा और अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। शादी से घर लौट रहे थे थाना सेक्टर 58 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादलपुर का रहने वाला विजय शंकर (45) पड़ोसी युवक की शादी में राजीव कॉलोनी गया हुआ था। रात के करीब 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका 11 साल का लड़का मोहित और मुकेश नामक पड़ोसी भी था। राजीव कॉलोनी से कुछ आगे चलने पर ही एक तेज स्पीड़ स्कॉर्पियो ने उनको टक्कर मार दी। मृतक मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला था और पिछले काफी समय से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था। मिट्‌टी के ढेर पर चढ़कर कंट्रोल खोया सतीश नामक व्यक्ति ने बताया कि सड़क पर तेज स्पीड़ स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़े मिट्‌टी के ढेर पर चढ़ने से गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। जिसके कारण गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पड़ोसी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर फरार परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर उसको लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सेक्टर 58 थाना इंचार्ज विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश कर रही है।