Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी के बाद कई इलाकों में अब बादलों ने डेरा डाल लिया है और अगले 24 घंटे राज्य के लिए काफी अहम होने वाले हैं. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जहां बीते मंगलवार को कुछ पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला, वहीं आज बुधवार को देहरादून और टिहरी समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज और भी तेज हो सकता है. जानिए अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज! देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट
