महिला का सिर धड़ से अलग, 4 फीट दूर गिरा:उन्नाव में 3 महिलाओं के टुकड़े हुए; खाई में गिरी बोलेरो पर पलटा ट्रक; 7 घायल

Spread the love

उन्नाव में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक का सिर धड़ से अलग हो गया तो दो अन्य महिलाओं के शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में कई बच्चों सहित 7 लोग बुरी तरह से कुचल जाने से घायल हो गए। दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकराई और छह फीट गहरी खाई में पलट गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी बोलेरो को क्रश करते हुए खाई में पलट गया। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ यह हादसा उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास का है। सीओ के अनुसार, प्रथमदृष्टया एक्सीडेंट ओवरटेक के चक्कर में हुआ लगता है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान कराई जा रही है। भयावह हादसे के विजुअल देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…