पानीपत जिले समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर किशोरी को डरा-धमका कर पिछले चार महीनों से कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता की ओर से हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया से संपर्क किया गया। जिसके बाद रेणु भाटिया ने पानीपत से जिला प्रतिनिधि सविता आर्या को मामले की जिम्मेदारी सौंपी। सविता आर्या ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि महिला आयोग पीड़ित परिवार के साथ है। डरा-धमका कर बनाया हवस का शिकार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस का रहने वाला गौतम पिछले करीब 4 महीनों से गलत काम कर रहा था। आरोप है कि गौतम ने पहली बार करीब 4 महीने पहले एक दुकान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह लगातार चाकू दिखाकर लड़की को डराता रहा और उसे गली नंबर-2 के एक मकान में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मां के पूछने पर फूट-फूट कर रोई पीड़िता घटना का खुलासा तब हुआ जब 10 अप्रैल को परिजनों को इस बारे में कुछ शक हुआ। जब मां ने अपनी बेटी से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह डर के मारे फूट-फूट कर रोने लगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गौतम उसे चाकू से डराता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण वह अब तक चुप रही।
पानीपत में नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर रेप:4 महीने से डरा-धमकाकर की वारदात; पड़ोसी पर केस दर्ज, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
