Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड में मौसम का होगा बड़ा बदलाव, 16 अप्रैल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ तो वहीं पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Spread the love

Uttarakhand Temperature, Weather Rain Alert Today 15 April: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. चारधाम यात्रा से पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत 16 से 18 अप्रैल के बीच कई जिलों में आंधी, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. इससे यात्रियों और प्रशासन दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं, हालांकि पर्यटकों के लिए यह मौसम राहत भरा साबित हो सकता है.