Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दोहरा मौसम! पहाड़ों पर ठंड और बारिश, तो वहीं मैदानों में 40°C के पार तापमान, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Mausam Update 21 April: उत्तराखंड में 21 अप्रैल को मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं. वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी, जिससे राज्य में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है.