फर्रुखाबाद में हाईवे पर बाढ़ में युवक बहा:वृंदावन में राधारानी मंदिर जाने वाला रास्ता डूबा; मगरमच्छ को रस्सी से बांधा

फर्रुखाबाद में हाईवे पर बाढ़ में युवक बहा:वृंदावन में राधारानी मंदिर जाने वाला रास्ता डूबा; मगरमच्छ को रस्सी से बांधा

यूपी में गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 40% हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। रावल स्थित राधारानी मंदिर को जाने वाला रास्ता पानी में भरा है तो यमुनापार के तिवारी पुरम में अभी भी ट्रैक्टर से लोग आ-जा रहे हैं। फर्रुखाबाद में बदायूं स्टेट हाईवे पर तीन जगह करीब डेढ़ फीट बाढ़ का पानी बह रहा है। जमापुर डिप में हाईवे पर एक युवक बाढ़ में बहने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बहते युवक को किसी तरह बचा लिया। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंचा है। शुक्लागंज और आसपास के 35 गांव-मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हैं और तंबुओं या किराए के घरों में रह रहे हैं। प्रशासन ने 85 नावें लगाईं हैं। यूपी के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 0.5 मिमी बारिश हुई। ये औसत अनुमान 5.5 मिमी से 90% कम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इस मानसून सीजन प्रदेश में एटा में सबसे कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यहां 677 मिमी बारिश का अनुमान जताया था, जबकि सिर्फ 73 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड हुई है। ये अनुमान से 89% कम है।
वहीं, गोंडा में बाढ़ में बहकर मगरमच्छ आया और रिहायशी इलाके में घुस गया। रात 12 बजे ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। फिर वन विभाग को बुलाकर उसे सौंप दिया। कानपुर के 12 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे 4000 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए
यूपी में अब तक कोटे से 1% कम बारिश हुई कहां हुई औसत से कम बारिश, जानिए बाढ़-बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *