बांके बिहारी मंदिर के पास पहुंची यमुना की बाढ़:वृंदावन का ज्यादातर हिस्सा डूबा, मथुरा-शाहजहांपुर में स्कूल बंद, 25 जिलों में अलर्ट

बांके बिहारी मंदिर के पास पहुंची यमुना की बाढ़:वृंदावन का ज्यादातर हिस्सा डूबा, मथुरा-शाहजहांपुर में स्कूल बंद, 25 जिलों में अलर्ट

यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मथुरा और शाहजहांपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तक पानी भरा है। 26 गांवों के साथ 7 हजार की आबादी बाढ़ प्रभावित है। शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ का पानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के कैंपस तक भर गया है। मजबूरन मेडिकल कॉलेज को बंद कर मरीजों को CHC शिफ्ट किया गया। मेडिकल उपकरण और गद्दे बेड पर समेटकर रखे गए हैं। यहां दिल्ली-लखनऊ हाईवे का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया। यहां रील बना रहे दो दोस्त बाढ़ के पानी में बह गए। दोनों की तलाश जारी है। SDRF टीम का रेस्क्यू जारी है। आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई। यह मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.4 मिमी से 73% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक 644.9 मिमी बारिश हुई है। यह औसत अनुमान 641.4 मिमी से 1% ज्यादा है। तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए अब तक 1% ज्यादा बारिश हुई
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *