ड्राइविंग सीखते समय मां-बेटी की मौत:करनाल में पेड़ से टकराई कार, बच्ची का सिर शीशे से लगा, महिला ने सदमे में दम तोड़ा

Spread the love

हरियाणा के करनाल में ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार पेड़ से टकरा गई। आगे पिता के साथ बैठी उसकी 5 साल की बेटी उछलकर शीशे से जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और दो घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिए। सोमवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। महिला की एक 7 महीने की बेटी भी है। अब घर में सिर्फ पिता और 7 महीने की बच्ची रह गए हैं। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… यूकेजी क्लास में थी अयांशी ब्रिजेश करनाल के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (CSSRI) में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी आरती (35) पंचकूला स्थित हरियाणा सचिवालय में जॉब करती थी। इनकी दो बेटियां थीं। अयांशी (5) और एक सात महीने की दूसरी बेटी। अयांशी ने यूकेजी क्लास में थी। नई कार खरीदी थी, पत्नी सीख रही थी ब्रिजेश के दोस्त विकास ने बताया कि ब्रिजेश ने 5 महीने पहले नई कार खरीदी थी। उसकी पत्नी कार सीखना चाहती थी। 12 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे आरती CSSRI परिसर में अपने ब्रिजेश से कार चलाना सीख रही थी। उस समय ब्रिजेश साइड वाली सीट पर था और अयांशी उसकी गोद में बैठी थी। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया विकास के मुताबिक, कार सीखते वक्त आरती ने कंट्रोल खो दिया। अचानक उसका पैरा ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर चला गया। कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अयांशी का सिर शीशे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी उसको अस्पताल की तरफ लेकर दौड़े लेकर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में आरती की मौत विकास ने बताया कि अयांशी की मौत की खबर सुनकर आरती को गहरा सदमा लगा। उसकी हालत बिगड़ने लगी। ब्रिजेश उसके तुरंत अमृतधारा अस्पताल ले गया। करीब पौने 8 बजे अस्पताल में आरती ने भी दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी बोले- पोस्टमॉर्टम कराया रामनगर थाने से जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में मां और बेटी की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर करनाल के मॉर्च्युरी हाउस में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।