झारखंड में बादल और बारिश का दौर जारी:पूर्वी- पश्चिमी सिंहभूम सहित पांच जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, लो प्रेशर एरिया का इफैक्ट

झारखंड में बादल और बारिश का दौर जारी:पूर्वी- पश्चिमी सिंहभूम सहित पांच जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, लो प्रेशर एरिया का इफैक्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ के कारण राज्यभर में बादल छा गए हैं। रांची में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडराते रहे। बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह से ही लगातार तेज़ बारिश की संभावना है। वहीं रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह और कोडरमा में दोपहर बाद से ही मौसम बदलने की बात कही गई है। यहां हल्की से तेज़ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश से तापमान में आई गिरावट लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान मंगलवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री और पिछले 24 घंटे से 6.1 डिग्री कम था। जमशेदपुर में यह 28.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.9 डिग्री और सोमवार से 6.5 डिग्री कम है। बोकारो में 4.6 डिग्री और चाईबासा में 6.2 डिग्री की गिरावट हुई। रांची में मंगलवार तड़के 4 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी और शाम तक रुक-रुककर जारी रही। बीच में हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों और फुहारों ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। बोकारो और खूंटी में भी यही हाल रहा। तीन दिनों से झुलसा रही धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 13 जिलों में टूटा बारिश का रिकॉर्ड इस साल मानसून झारखंड में नया रिकॉर्ड बना रहा है। रांची, हजारीबाग, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम समेत 13 जिलों में अब तक 1000 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूदा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय मानसून की वजह से दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूजा के वक्त खासकर शाम को अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। रांची में जारी रहेगा बादल-बारिश का दौर रांची में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विभाग ने 7 और 8 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश की वजह से तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *