वर्ल्ड अपडेट्स:पहली बार देश से बाहर निकलीं किम जोंग की बेटी, चीन में पिता के साथ मिलिट्री परेड में शामिल हुईं

वर्ल्ड अपडेट्स:पहली बार देश से बाहर निकलीं किम जोंग की बेटी, चीन में पिता के साथ मिलिट्री परेड में शामिल हुईं

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची। जू ऐ को किम जोंग उनका का उत्तराधिकारी माना जाता है। जू पहली बार पिता के साथ देश से बाहर आई हैं। जू-ए 12 साल की हैं। वे किम की इकलौती संतान हैं। वह 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जू-ए को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है। बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि जू-ए उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *