भास्कर अपडेट्स:झारखंड के पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

भास्कर अपडेट्स:झारखंड के पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

झारखंड के पलामू जिले के केदल जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिसकर्मियों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक अन्य पुलिसकर्मी रोहित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें केदल जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। वे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके बाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… गैंगस्टर अरुण गवली 17 साल बाद जेल से बाहर आए; 2007 के मर्डर केस में 2012 में उम्रकैद की सजा मिली थी गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली उर्फ ‘डैडी’ बुधवार को नागपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। वे पिछले 17 साल से जेल में थे। शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसंदेकर की हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर आने के बाद गवली नागपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। टीवी एक्टर आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में पुणे में गिरफ्तार टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। एक महिला ने उन पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता और कपूर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा है कि दिल्ली में एक पार्टी के दौरान कपूर ने दुष्कर्म किया। कपूर ‘कुर्बान’, ‘टेबल नंबर 21’, ‘इनकार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *