भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रिश्तेदार के घर से वापस घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह राजपूत के पुत्र रौशन सिंह(26) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक भागलपुर-घोंघा मुख्य मार्ग NH-80 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घर से 500 मीटर दूर पहले हादसा हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मिली जानकारी मृतक के चाचा लाल बहादुर सिंह ने बताया कि पीरपैंती अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वापस लौटते समय सड़क हादसे में जान चली गई। घर पहुंचकर घोंघा पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक छोटी सी बेटी है। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भागलपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:घटनास्थल पर युवक की मौत, घर से 500 मीटर पहले हादसा; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
