जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घमंडी यादव और विजय यादव के बीच शुक्रवार को हुए विवाद में लाठी-डंडे भी चले थे। इसी विवाद के चलते घमंडी यादव के पुत्र मुन्ना यादव ने अपने सहयोगियों के साथ विजय यादव के परिजनों पर गोलीबारी कर दी। घटना में करीब 6 राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अधिकांश आरोपी शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम केनदुई निवासी सुरेश यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह मुन्ना यादव का साथी बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जहानाबाद में जमीनी विवाद:दो पक्षों के बीच हुई 6 राउंड फायरिंग, एक गिरफ्तार, छापेमारी जारी
