झारखंड में फिर लौटे बादल; अगले 5 दिन बारिश:उत्तर-दक्षिण हिस्सों में तेज बारिश के आसार, रांची पर मानसून बेहरबान, नमी बनी रहेगी

झारखंड में फिर लौटे बादल; अगले 5 दिन बारिश:उत्तर-दक्षिण हिस्सों में तेज बारिश के आसार, रांची पर मानसून बेहरबान, नमी बनी रहेगी

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बादल मेहरबान रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बारिश के इस दौर में राज्य भर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर और दक्षिण हिस्सों में तेज बारिश के संकेत 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड में भारी बारिश के संकेत मिले हैं। वहीं, तेज हवाएं भी कुछ क्षेत्रों में चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में अड़की (गुमला) में सबसे ज्यादा 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। सरायकेला में अधिकतम तापमान 34.8 और लोहरदगा में न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में मौसम भिगोता रहेगा, नमी बनी रहेगी राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 3 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। 4 और 5 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 1 जून से 30 अगस्त तक रांची में 1283.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है। जिलावार तापमान और वर्षा का पूर्वानुमान देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 32-33°C तक रहने की संभावना है। कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा) में यह 34°C तक जा सकता है। रांची, हजारीबाग, बोकारो जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 29-33°C और न्यूनतम तापमान 21-25°C के बीच रहेगा। पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा में तापमान 31-33°C के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *