Nainital News: शादी वाले घरों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है. गैस किल्लत के बीच अब शादी समारोहों के लिए विशेष तौर पर व्यावसायिक सिलेंडर आरक्षित किए गए हैं. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नई एसओपी (SOP) जारी करते हुए शादी वाले परिवारों को अधिकतम दो सिलेंडर देने की अनुमति दी है. इसके लिए शादी का कार्ड और जरूरी दस्तावेज दिखाकर तहसील स्तर पर गठित टीमों से मंजूरी लेनी होगी. इस पहल से न केवल विवाह आयोजनों में आ रही बाधा दूर होगी, बल्कि गैस की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी. जानिए कैसे आप इसका फायदा उठा सकते है.
घर में शादी और गैस नहीं? घबराइए मत, अब मिलेंगे दो सिलेंडर बस देने होंगे ये दस्तावेज
