हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन:INLD से आए पूर्व MLA पलाका बने चेयरपर्सन; भारत भूषण टाक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग ने हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरपर्सन, वाइस-चेयरपर्सन और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। गवर्नर की मंजूरी के बाद जारी इस अधिसूचना के अनुसार INLD से बीजेपी में आए पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका को आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि जींद निवासी भारत भूषण टाक को वाइस-चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें सोनीपत के मोहित वाल्मीकि, रेवाड़ी के जितेंद्र वाल्मीकि, कुरुक्षेत्र की रेखा रानी, अंबाला के संजीव घरू और फतेहाबाद के चंदर प्रकाश बोस्ती शामिल हैं। यहां पढ़िए नोटिफिकेशन… सदस्य के रूप में इन्हें मिली जिम्मेदारी सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि नियुक्त पदाधिकारियों की सेवा शर्तें एवं अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। यह आयोग सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों, उनके कल्याण और अधिकारों की निगरानी के लिए कार्य करेगा।
सदस्य के रूप में मोहित वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, रेखा रानी, संजीव घरू, चंदर प्रकाश बोस्ती को जिम्मेदारी मिली है। यह अधिसूचना 27 मई 2026 को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा द्वारा जारी की गई।