बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज: IMD का बड़ा ऐलान, अगले 48 घंटे में करवट लेगा मौसम; 11 राज्यों को लू से मिलेगी मुक्ति!

Spread the love

Aaj Ka Mausam Live: बंगाल की खाड़ी में मौसम गतिविधियां तेज हो गई हैं और IMD ने अगले 48 घंटे को बेहद अहम बताया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 29 मई के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री भी अगले 48 घंटे में घोषित हो सकती है. हालांकि अल नीनो की वजह से मानसून कमजोर रहने की आशंका अभी बनी हुई है.