बलिया में 24 घंटे में 24 मकान गंगा में समाए:रिहंद बांध लबालब, फिरोजाबाद में अस्पताल में घुसा पानी; 26 जिलों में अलर्ट

बलिया में 24 घंटे में 24 मकान गंगा में समाए:रिहंद बांध लबालब, फिरोजाबाद में अस्पताल में घुसा पानी; 26 जिलों में अलर्ट

यूपी में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक प्रदेश में 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए। कटान इतना तेज था कि लोग अपना सामान भी नहीं बचा पाए। इधर, सोनभद्र में रिहंद बांध फिर ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते इस सीजन में चौथी बार गेट खोलना पड़ा है। सिंचाई विभाग के अनुसार, एक फाटक को 15 फीट तक खोला गया और 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बांध है। फिरोजाबाद में शनिवार देर रात तेज बारिश हुई। बारिश से अस्पताल के बाहर दो फीट तक पानी भर गया। पानी अंदर भी पहुंच गया। महराजगंज के मोहनापुर गांव में कोबरा निकला। कोबरा को देखकर लोग भागने लगे। इसी बीच, ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम पहुंची और कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को 24 घंटे में प्रदेश में 5 मिमी बारिश हुई। यह औसत अनुमान 4.8 मिमी से 4% ज्यादा है। इस सीजन में प्रदेश में 575 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अनुमान 588.1 मिमी से 2% कम है। तस्वीरें देखिए- लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका असर पूर्वी यूपी में देखने को मिल रहा था। आज से पश्चिमी यूपी में भी इसका असर दिखने लगेगा। बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *